पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

कृतिम नहर का निर्माण

Posted On: 09 AUG 2024 1:01PM by PIB Bhopal

राजस्थान सरकार ने बाड़मेर के बाखासर के समीप भावतारा में बंदरगाह के विकास पर पूर्व- व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की है और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने राष्ट्रीय जलमार्ग-48 की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने उक्त बंदरगाह के विकास और नौवहन की व्यवहार्यता का आकलन करने हेतु जलमार्ग के गणितीय मॉडलिंग के लिए बंदरगाहों, जलमार्गों और तटों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र और भारतीय प्रौदयोगिकी संस्थान, मद्रास से संपर्क किया है।

यह जानकारी पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/एआर/पीकेए/एनजे



(Release ID: 2043697) Visitor Counter : 6


Read this release in: English , Hindi , Tamil