संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2024 2:03PM by PIB Bhopal

संस्कृति मंत्रालय का उद्देश्य भारत की सॉफ्ट पावर को बढ़ावा देने तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों (सीईपी) पर हस्ताक्षर करके भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को विकसित करने के लिए नए क्षेत्रों में भारतीय कला और संस्कृति का प्रसार करना है। संगीत, नृत्य, रंगमंच, संग्रहालय और विज्ञान संग्रहालय, पुस्तकालय, अभिलेखागार, ऐतिहासिक स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों की सुरक्षा तथा संरक्षण, साहित्य, अनुसंधान एवं प्रलेखन, त्योहार, मानव विज्ञान आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए 78 देशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिन देशों के साथ संस्कृति मंत्रालय के पास अभी तक वैध सीईपी हैं, उनकी सूची अनुलग्नक-I में दी गई है।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों की परिधि में अन्य देशों के साथ साझेदारी तथा सहयोग के लिए संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों द्वारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ऐसे समझौता ज्ञापनों का विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।

यह जानकारी आज राज्यसभा में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक लिखित उत्तर में दी।

अनुलग्नक I और II के लिए यहां क्लिक करें।

***

 

एमजी/एआर/एजी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2043571) आगंतुक पटल : 102
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , हिन्दी , Manipuri