स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

आयुष्मान भारत कार्ड पर नवीनतम जानकारी

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी- पीएमजेएवाई) के तहत 34 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये गये

योजना के तहत एक लाख करोड़ रूपये मूल्य के 7 करोड़ से अधिक मरीजों की अस्पताल में भर्ती को मंजूरी

Posted On: 02 AUG 2024 5:39PM by PIB Bhopal

देश में 30.06.2024 तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 34.7 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। एबी-पीएमजेएवाई के तहत बनाये गये आयुष्मान कार्ड का राज्यवार/संघ शासित प्रदेश वार विवरण संलग्नक-1 में दिया गया है। योजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा को छोड़कर 33 राज्यों/संघ शासित प्रदेश में लागू है।

योजना के तहत 30.06.2024 तक एक लाख करोड़ रूपये मूल्य तक के 7.37 करोड़ बीमार की अस्पताल भर्ती को मंजूरी दी गई। योजना के तहत अधिकृत अस्पताल भर्तियों का राज्य/संघ शासित प्रदेश वार विवरण संलग्नक-2 में दिया गया है।

योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसी भी समय यानी पूरे वर्ष के दौरान अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। पात्र लाभार्थी आयुष्मान एप का उपयोग करते हुये स्वयं यह कार्ड बना सकते हैं अथवा वह निकट के सीएससी पर जाकर या फिर योजना में सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

एबी-पीएमजेएवाई के तहत भारतीय आबादी के निचले 40 प्रतिशत हिस्से के 12.34 करोड़ परिवारों के लगभग 55 करोड़ लाभार्थियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष द्वितीयक और तृतीयक देखभाल के लिये अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत पात्र लाभार्थी देशभर में 29,000 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में ं भर्ती होने पर कैशलेस और पेपरलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस स्वास्थ्य लाभ पैकेज (एचबीपी) के नवीनतम राष्ट्रीय मास्टर में योजना के तहत सामान्य चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, ह्रदयरोग, कर्करोग आदि सहित 27 चिकित्सा विशेषताओं में 1949 प्रक्रियाओं से संबंधित कैशलेस स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जातीं हैं।

संलग्नक- 1

एबी-पीएमजेएवाई के अंतर्गत बनाये गये आयुष्मान कार्डों का राज्य/संघ शासित प्रदेश वार ब्यौरा।

 

राज्य/ संघ शासित प्रदेश

आयुष्मान कार्डों की संख्या
(लाख में)

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

0.72

आंध्र प्रदेश

155.67

अरुणाचल प्रदेश

1.41

असम

174.37

बिहार

295.26

चंडीगढ़

1.88

छत्तीसगढ

222.01

दादर और नगर हवेली दमन और दीव

0.14

गोवा

0.82

गुजरात

255.95

हरियाणा

119.84

हिमाचल प्रदेश

13.27

जम्मू और कश्मीर

85.94

झारखंड

121.95

कर्नाटक

171.46

केरल

76.70

लद्दाख

1.89

लक्षद्वीप

0.35

मध्य प्रदेश

402.45

महाराष्ट्र

279.90

मणिपुर

6.13

मेघालय

19.76

मिजोरम

5.63

नगालैंड

7.15

पुदुचेरी

5.09

पंजाब

87.97

राजस्थान

217.10

सिक्किम

0.77

तमिलनाडु

73.59

तेलंगाना

82.51

त्रिपुरा

19.61

उत्तर प्रदेश

511.16

उत्तराखंड

57.08

 

 

संलग्नक - 2

एबी-पीएमजेएवाई के अंतर्गत अधिकृत अस्पतालों में भर्ती मरीजों की राज्य/संघ शासित प्रदेश वार संख्या

राज्य/ संघ शासित प्रदेश

अधिकृत अस्पताल में भर्ती संख्या

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

2,912

आंध्र प्रदेश

6,549,443

अरुणाचल प्रदेश

2,807

असम

1,138,225

बिहार

1,130,122

चंडीगढ़

50,749

छत्तीसगढ

6,036,955

दादर और नगर हवेली दमन और दीव

129,002

गोवा

7,105

गुजरात

5,537,440

हरियाणा

1,560,290

हिमाचल प्रदेश

280,605

जम्मू और कश्मीर

1,313,376

झारखंड

2,094,180

कर्नाटक

8,693,558

केरल

6,265,298

लद्दाख

15,381

लक्षद्वीप

1,065

मध्य प्रदेश

4,278,784

महाराष्ट्र

1,941,236

मणिपुर

164,850

मेघालय

822,207

मिजोरम

130,184

नगालैंड

72,703

पुदुचेरी

89,511

पंजाब

2,136,925

राजस्थान

5,420,065

सिक्किम

20,520

तमिलनाडु

10,371,732

तेलंगाना

1,662,356

त्रिपुरा

336,073

उत्तर प्रदेश

4,356,280

उत्तराखंड

1,168,945

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने यह जानकारी आज लोकसभा को एक लिखित उत्तर में दी।

-----

एमजी/एआर/एमएस

 


(Release ID: 2041481) Visitor Counter : 19