भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ई-वाहनों की बाजार में उपस्थिति

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2024 4:16PM by PIB Delhi

ई-वाहन पोर्टल (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) के अनुसार, पिछले पांच वित्तीय वर्षों में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या निम्नानुसार है: -

वित्तीय वर्ष 2019-20

वित्त वर्ष 2020-21

वित्त वर्ष 2021-22

वित्त वर्ष 2022-23

वित्त वर्ष 2023-24

1,73,604

1,42,383

4,59,058

11,83,341

16,81,127

 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29.07.2024 तक ई-वाहन पोर्टल पर कुल 45,74,938 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत किए गए हैं। वित्तवर्ष 2023-24 में भारत में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या वित्तवर्ष 2022-23 की तुलना में 42.06 प्रतिशत बढ़ गई।

यह जानकारी भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने आज राज्य सभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/एआर/एकेपी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2040885) आगंतुक पटल : 265
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil