पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सागर सेतु ऐप पर कार्यशालाएं

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2024 1:59PM by PIB Bhopal

सागर सेतु ने भारत के सभी 13 प्रमुख बंदरगाहों और 41 गैर-प्रमुख बंदरगाहों के साथ समेकन हासिल कर लिया है। प्रमुख बंदरगाहों और गैर-प्रमुख बंदरगाहों का विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।

सागर सेतु एप्लीकेशन ने भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में फैले 21,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं का आधार तैयार किया है। सागर सेतु एप्लीकेशन का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ता/हितधारकों का क्षेत्रवार विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है। ये उपयोगकर्ता बंदरगाह प्राधिकरण, शिपिंग एजेंट, टर्मिनल ऑपरेटर, कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) आयातक/निर्यातक आदि जैसे सेवा प्रदाता हैं। आंध्र प्रदेश सहित राज्यवार उपयोगकर्ताओं की संख्या अनुलग्नक-III में दी गई है।

सागर सेतु के लाभ निम्नलिखित हैं:

  1. रियल टाइम डाटा एक्सचेंज से दीर्घकालिक अवधि में निम्नलिखित को संभव बनाया जा सकेगा:
  1. आयातकों, निर्यातकों, सीमा शुल्क दलालों और माल भाड़ा अग्रेषणकर्ताओं के लिए सभी मुख्य गतिविधियों को निष्पादित करने के लिए एक सिंगल प्लेटफार्म है;
  2. डिजिटल रूप से स्व-निकासी और संरक्षकों के साथ ऑनलाइन लेनदेन करने के लिए एंड-टू-एंड कार्यक्षमता;
  3. सभी प्रासंगिक हितधारकों, चाहे वे बड़े हों या छोटे, के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना;
  4. प्रत्येक चरण पर अधिसूचनाओं के साथ शिपमेंट की पूर्ण घरेलू ट्रैकिंग;
  5. गतिविधियों पर वास्तविक समय की जानकारी;
  6. सरकार-से-व्यवसाय संबंधों में पारदर्शिता और व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देना;
  7. व्यापार और लॉजिस्टिक्स के निष्पादन के लिए लागत और समय-सीमा में कमी; और
  8. सभी हितधारकों के लिए कागज रहित लेनदेन , साथ ही व्यापार खुफिया रिपोर्टिंग और डेटा विश्लेषण।

 

  1. प्रचालन की स्पष्टता हितधारक-वार दर्शाई गई है, जैसा कि नीचे विस्तार से बताया गया है:
  1. बंदरगाह और टर्मिनल ऑपरेटर: सभी 13 प्रमुख बंदरगाह (उनके टर्मिनल ऑपरेटिंग सिस्टम, टीओएस/पोर्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, पीओएस के साथ) और 41 गैर-प्रमुख बंदरगाहों को नेशनल लॉजिस्टिक पोर्टल मरीन (एनएलपी-एम) के साथ समेकित किया गया है। प्रमुख बंदरगाहों पर लगभग सभी टर्मिनल ऑपरेटरों को इसमें शामिल कर लिया गया है।
  2. सीमा शुल्क: भारतीय सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक्स गेटवे (आइसगेट) के साथ समेकन से सीमा शुल्क और बंदरगाहों के बीच डेटा और सूचना का इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान युक्तिसंगत हो जाता है।
  3. पोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएचओ) मॉड्यूल: पीएचओ मॉड्यूल का उपयोग करके पीएचओ प्रमाणपत्रों को अनुमोदित और जारी कर सकते हैं, और अधिसूचनाएं बंदरगाह अधिकारियों को भेजी जाएँगी। बंदरगाहों पर पीएचओ को निःशुल्क प्रैटिक और स्वास्थ्य घोषणा प्रमाणपत्र के लिए अनुरोध सागर सेतु के माध्यम से उपलब्ध हैं।
  4. मर्केंटाइल मैरीन डिपार्टमेंट (एमएमडी) मॉड्यूल: जहाज को रोके रखने और छोड़ देने के संबंध में वास्तविक समय और ऑनलाइन सूचना का आदान-प्रदान एमएमडी निरीक्षकों, बंदरगाह अधिकारियों और अन्य हितधारकों के लिए उपलब्ध है।
  5. भारतीय रेलवे: सागर सेतु के संदेशों को यात्रा पंजीकरण, इलेक्ट्रॉनिक सत्यापित ग्रौस मार्जिन (ईवीजीएम), बर्थ आवंटन, कंटेनर पेंडेंसी और बल्क पेंडेंसी को साझा करने के लिए माल परिचालन सूचना प्रणाली (एफओआईएस) के साथ एकीकृत किया गया है।
  6. यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलिप): यूलिप और सागर सेतु के बीच कई संदेशों को समेकित किया जाता है।
  7. लाइटहॉउस और लाइटशिप महानिदेशालय (डीजीएलएल): डीजीएलएल मॉड्यूल विकसित किया गया है, जो सागर सेतु पर लाइटहॉउस बकाया भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  8. बैंक: बिजनेस टू गवर्नमेंट ट्रांजैक्शन (बी2जी) के लिए सागर सेतु में कई बैंकों को शामिल किया गया है। सागर सेतु ने अपने प्लेटफॉर्म पर बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) ट्रांजैक्शन को लागू करने की भी योजना बनाई है।
  1. बंदरगाह प्रचालन और दक्षता में सुधार:
  1. एनएलपी-एम पर 98 संदेशों को एकीकृत किया गया है, जिससे पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्लू) को प्रमुख बंदरगाह परिचालन मीट्रिक्स और निगरानी दक्षता की जानकारी मिलती है।
  2. पीएचओ निःशुल्क प्रैटिक और स्वास्थ्य घोषणा फॉर्म की प्रक्रिया पूरी तरह से मैनुअल से एनएलपी-एम में बदल गई है, जिससे अधिकांश प्रमुख बंदरगाहों पर प्रोसेस का समय पांच घंटे तक कम हो गया है।
  3. सागर सेतु में उपलब्ध आंकड़ों से जहाज की स्वीकृति के समय, यात्रा ट्रैकिंग, तथा चालक दल और कार्गो के विवरण के बारे में जानकारी प्रदान की जा सकती है, जिससे बंदरगाहों को अपने टर्नअराउंड समय में सुधार करने और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है।

 

वित्तीय वर्ष 2024 में सागर सेतु पर लगभग 69 लाख संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। सागर सेतु प्लेटफॉर्म पर प्रोसेस किए गए वित्तीय लेनदेन का कुल मूल्य 12,000+ करोड़ रुपये था।

आंध्र प्रदेश सहित बंदरगाह/राज्यवार संदेश विनिमय का विवरण अनुबंध-IV में दिया गया है।

सागर सेतु हेल्पडेस्क की 24/7 टीम परिचालन और तकनीकी सहायता दोनों प्रदान करती है। औसतन लगभग 1300 प्रश्न और समस्याएँ रिपोर्ट की जाती हैं। उपयोगकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट की गई प्रमुख समस्याएँ इस प्रकार हैं:

  1. इलेक्ट्रॉनिक डेटा इंटरचेंज (ईडीआई) फाइलों के आदान-प्रदान में आने वाली चुनौतियाँ;
  2. सीमा शुल्क (आइसगेट) के साथ समेकन संबंधित कठिनाइयाँ;
  3. सीओपीआरएआर (कंटेनर प्री-अराइवल रिपोर्ट) संदेशों की प्राप्ति में समस्याएँ; तथा
  4. विभिन्न छोटे एप्लिकेशन - संबंधी मुद्दे, जिनमें उपयोगकर्ता पंजीकरण और लॉगिन, भुगतान प्रक्रिया आदि से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।

किसी समस्या को हल करने में औसतन 4 दिन का समय लगता है।

कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई है, जिसमें अगस्त 2022 में कॉन्फ्रेंस रूम पायलट सत्र, अगस्त 2023 में पोर्ट फीडबैक सत्र और सितंबर 2023 में उपयोगकर्ता स्वीकृति परीक्षण (यूएटी) डेमो सत्र जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं। इन निर्धारित कार्यक्रमों के अतिरिक्त, उपयोगकर्ताओं को सागर सेतु एप्लिकेशन के बारे में शिक्षित करने के लिए आवश्यकतानुसार विशेष सत्र भी प्रस्तुत किए जाते हैं। पोर्ट अथॉरिटी, नियामक निकायों और शिपिंग एजेंटों सहित हितधारकों के अनुरोध पर नियमित रूप से अनुकूलित सत्र प्रदान किए जाते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे एप्लिकेशन का उपयोग करने में कुशल हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न व्यापार संघों के नोडल अधिकारियों के साथ नियमित साप्ताहिक और मासिक बैठकें आयोजित की जाती हैं ताकि उपयोगकर्ताओं को उनके संचालन के दौरान आने वाली किसी भी समस्या पर चर्चा और समाधान प्रस्तुत किया जा सके। सागर सेतु उपयोगकर्ता गाइड और वीडियो ट्यूटोरियल की एक श्रृंखला भी प्रदान करता है जो आम जनता के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।

कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन एक आवधिक एवं निरंतर प्रक्रिया है।

Annexure-I

Details of Major and Non Major ports of India onboarded on Sagar Setu.

 

List of Major Ports onboarded on Sagar Setu:

S. No

Port Name

State

1

Chennai Port Authority

Tamil Nadu

2

V.O.Chidambaranar Port Authority

Tamil Nadu

3

Kamarajar Port Limited

Tamil Nadu

4

Mumbai Port Authority

Maharashtra

5

Jawaharlal Nehru Port Authority

Maharashtra

6

Cochin Port Authority

Kerala

7

Visakhapatnam Port Authority

Andhra Pradesh

8

New Mangalore Port Authority

Karnataka

9

Paradip Port Authority

Odisha

10

SMPA Haldia Dock Complex

West Bengal

11

SMPA Kolkata Dock System

West Bengal

12

Deendayal Port Authority

Gujarat

13

Mormugao Port

Goa

 

List of Non-Major Ports onboarded on Sagar Setu:

Sr. No.

Port Name

State

1

Kakinada Seaport Limited

Andhra Pradesh

2

Krishnapatnam Port

Andhra Pradesh

3

Adani Gangavaram Port Pvt Ltd

Andhra Pradesh

4

Kakinada Anchorage Port

Andhra Pradesh

5

KAKINADA DEEP WATER PORT ( KDWP )

Andhra Pradesh

6

Ravva Port (Terminal)

Andhra Pradesh

7

Panaji Port

Goa

8

Adani Petronet (Dahej) Port

Gujarat

9

Hazira Port

Gujarat

10

Magdalla Group Of Ports

Gujarat

11

Mundra Port

Gujarat

12

Pipavav Port

Gujarat

13

Sika Port

Gujarat

14

AMNS Port Hazira

Gujarat

15

Gujarat Chemical Port Limited, Dahej

Gujarat

16

Essar Bulk Terminal (Salaya) Limited

Gujarat

17

Dahej Harbour and Infrastructure Limited

Gujarat

18

UltraTech Cement Ltd,GCW, Kovaya

Gujarat

19

Bhogat Port facility - Vedanta Limited

Gujarat

20

Bhavnagar Port

Gujarat

21

Vizhinjam International Port

Kerala

22

Kollam Port

Kerala

23

Beypore Port

Kerala

24

Vizhinjam Port

Kerala

25

Azhikkal Port

Kerala

26

Bankot Port

Maharashtra

27

Konkan LNG Pvt Ltd

Maharashtra

28

Dharamtar Port

Maharashtra

29

Dahanu Port

Maharashtra

30

Angre Port Pvt Ltd

Maharashtra

31

JSW Jaigarh Port

Maharashtra

32

REDI PORT LTD

Maharashtra

33

RANPAR

Maharashtra

34

Indo Eng Pvt Ltd

Maharashtra

35

JSW Revdanda Port

Maharashtra

36

Dighi Port Ltd.

Maharashtra

37

Karanja Terminal & Logistics Pvt. Ltd

Maharashtra

38

Dhamra Port Pvt Ltd

Odisha

39

Gopalpur Port

Odisha

40

Kattupalli Port Pvt Ltd

Tamil Nadu

41

MIDPL Kattupalli Port

Tamil Nadu

 

Annexure-II

Details of sector wise Stakeholders using the application:

Sr. No.

Stakeholders

Count

1

Importer/Exporter

7519

2

Customs Broker

5685

3

Shipping Agent

4619

4

Importer

792

5

Container Agent

645

6

Stevedore

379

7

Empty Yard Operator

222

8

Ship Chandlers

192

9

Shipping Line

184

10

Container Freight Station

178

11

Port Operations

109

12

Freight Forwarder

105

13

Exporter

104

14

Inland Container Depot

95

15

Non Vessel Operating Common Carrier

85

16

Terminal Operator - Sea

80

17

Rail Transport

64

18

Port Authority

61

19

Road Transport Operator

34

20

Regulatory Authority

31

21

Surveyor

27

22

Barge Operator

25

23

Port Health Organization

21

24

Port Marine

20

25

Coast Guard / Indian Navy

19

26

ICD Shipping Line

19

27

RAIL TRANSPORT OPERATOR

18

28

Port Finance

16

29

Mercantile Marine Department

15

30

Bunker Supplier

14

31

Latch-On Service Provider

14

32

IW–Vessel Operators

13

33

SA Administrator

11

34

BANK

9

35

Inland Waterways

8

36

Port Traffic

8

37

Container Train Operator

6

38

DG Shipping

4

39

HMC Operator

4

40

Coastal Cargo Stakeholders

3

41

Regulatory Operation

3

42

Tank Farm Operator

3

43

Plant Quarantine Organisation

1

44

Export Promotion Council

2

45

Indian Customs

2

46

Ministry of Commerce and Industry(DPIIT)

2

47

Directorate General of Lighthouses And Lightships

1

48

Food Safety and Standards Authority of India

1

49

Freight Operating Information System

1

 

Annexure-III

Number of Users, state-wise using Sagar Setu app:

Sl No

State

No of Stakeholders

1

Maharashtra

10285

2

West Bengal

3614

3

Tamil nadu

1804

4

Andhra Pradesh

1286

5

Gujarat

1123

6

Kerala

695

7

Odisha

483

8

Karnataka

249

9

Goa

199

Annexure-IV

Message exchanges (During FY24):

Sr. No

Port Name

State

Total (in Lakhs)

1

Chennai Port Authority

Tamil Nadu

29.4

2

V.O.Chidambaranar Port Authority

3

Kamarajar Port Limited

4

Jawaharlal Nehru Port Authority

Maharashtra

15.6

5

Mumbai Port Authority

6

Visakhapatnam Port Authority

Andhra Pradesh

9.5

7

SMPA KDS

West Bengal

9.3

8

SMPA HDC

9

Cochin Port Authority

Kerala

1.9

10

Deendayal Port Authority

Gujarat

1.9

11

New Mangalore Port Authority

Karnataka

0.8

12

Paradip Port Authority

Odisha

0.6

13

Mormugao Port Authority

Goa

0.2

 

यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

******


एमजी/एआर/एसकेजे/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2040863) आगंतुक पटल : 137
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , हिन्दी