पंचायती राज मंत्रालय

ई-ग्राम स्वराज-सरकारी ई-मार्केटप्लेस

Posted On: 30 JUL 2024 4:42PM by PIB Bhopal

अभी तक 94,712 ग्राम पंचायतें ई-ग्राम स्वराज-सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) इंटरफेस पर आ चुकी हैं और 18,863 ग्राम पंचायतों ने इस एकीकृत इंटरफेस के माध्यम से 291 करोड़ रुपये की खरीद की है।

पंचायतों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) को ई-ग्राम स्वराज के साथ एकीकृत करने की शुरुआत 24 अप्रैल, 2023 से की गई तथा ग्राम पंचायतें अभी भी ई-ग्राम स्वराज-जीईएम इंटरफेस पर आने की प्रक्रिया में हैं।

यह जानकारी केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

******

एमजी/एआर/आरके/डीके

 


(Release ID: 2039424) Visitor Counter : 2


Read this release in: English , Urdu , Hindi , Tamil