इस्पात मंत्रालय
वीआईएसएल विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट का पुनरुद्धार
प्रविष्टि तिथि:
30 JUL 2024 3:54PM by PIB Bhopal
सरकार ने अक्टूबर 2016 में विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट (वीआईएसपी) के रणनीतिक विनिवेश के लिए 'इन प्रिंसिपल' मंजूरी दे दी थी। इसके बाद, रणनीतिक विनिवेश के लिए लेनदेन में आगे भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए बिडर्स द्वारा व्यक्त की गई असमर्थता के कारण, सक्षम प्राधिकारी ने इसे रद्द करने की मंजूरी दे दी थी। विनिवेश के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) और विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट, भद्रावती को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है, जैसा कि निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने 14/10/2022 को सूचित किया था, जिसे 31/10/2022 को सेल को अवगत करा दिया गया था।
वर्तमान में वीआईएसपी में 245 नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। मिल्स और फोर्ज शॉप जैसी विभिन्न फिनिशिंग सुविधाएं चालू हैं, और आवश्यकता के अनुसार सेल के सहयोगी प्लांट्स/यूनिट्स द्वारा आपूर्ति किए गए अर्ध-तैयार स्टील के साथ, वीआईएसपी ने वर्ष 2023-24 में 13000 टन बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन किया है।
यह जानकारी केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
********
एमजी/ एआर/ पीके/ डीके
(रिलीज़ आईडी: 2039405)
आगंतुक पटल : 103