पर्यटन मंत्रालय

विदेशी सैलानियों के लिए पर्यटक वीजा

Posted On: 25 JUL 2024 2:58PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय वैश्विक पर्यटन क्षेत्र में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न बाजारों में भारत को एक समग्र गंतव्य स्थल के रूप में बढ़ावा देता है। इसके लिए निर्धारित किये गए लक्ष्यों को विशिष्ट एकीकृत विपणन एवं प्रचार रणनीति और यात्रा व्यापार, राज्य सरकारों तथा विदेशों में भारतीय मिशनों के सहयोग से एक समन्वित अभियान के माध्यम से पूरा किया जाता है। भारत सरकार लगातार पर्यटन उद्योग के विशेषज्ञों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ जुड़ती है और भारत की विभिन्न पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनके सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करती रहती है।

पिछले तीन वर्षों के दौरान भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) का सिलसिलेवार विवरण नीचे दिया गया है:

वर्ष

एफटीए (मिलियन में)

प्रतिशत (%) पिछले वर्ष की तुलना में परिवर्तन

2021

1.52

-44.5

2022

6.44

321.5

2023

9.24

43.5

विदेशी और घरेलू सैलानियों के लिए विशेष टूर पैकेज जैसे पर्यटन कार्यक्रम निजी हितधारकों तथा राज्य सरकारों द्वारा उपलब्ध कराये जाते हैं। पर्यटन मंत्रालय अपनी आतिथ्य योजना के अंतर्गत भारत को एक आकर्षक बहुआयामी पर्यटन स्थल के रूप में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए यात्रा लेखकों, पत्रकारों, फोटोग्राफरों, फिल्म व टेलीविजन जगत से जुड़ी टीमों, ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों तथा राय कायम करने वाले लोगों को आमंत्रित करता है, जो तरह-तरह से आकर्षणों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। आमंत्रित अतिथियों को पर्यटन मंत्रालय के आतिथ्य कार्यक्रम के तहत अपना परिचय प्रस्तुत करने और दूसरों के बारे में प्राप्त करने के दौरान भारतीय पर्यटन उत्पाद तथा अन्य सुविधाओं की प्रत्यक्ष जानकारी/सूचना मिल जाती है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

एमजी/एआर/एनके/डीके



(Release ID: 2037018) Visitor Counter : 23


Read this release in: English , Urdu , Tamil