गृह मंत्रालय
                
                
                
                
                
                    
                    
                        जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था
                    
                    
                        
                    
                
                
                    Posted On:
                24 JUL 2024 5:01PM by PIB Bhopal
                
                
                
                
                
                
                केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद समग्र कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विवरण इस प्रकार हैं:
	
		
			| 
			 विवरण 
			 | 
			
			 2018 
			 | 
			
			 2023 
			 | 
			
			 2024 (15 जुलाई, 2024 तक) 
			 | 
		
		
			| 
			 संगठित रूप से पथराव करना 
			 | 
			
			 1328 
			 | 
			
			 00 
			 | 
			
			 00 
			 | 
		
		
			| 
			 संगठित हड़ताल 
			 | 
			
			 52 
			 | 
			
			 00 
			 | 
			
			 00 
			 | 
		
		
			| 
			 आतंकवादी घटनाएं 
			 | 
			
			 228 
			 | 
			
			 46 
			 | 
			
			 11 
			 | 
		
		
			| 
			 मुठभेड़/सीटी ऑपरेशन 
			 | 
			
			 189 
			 | 
			
			 48 
			 | 
			
			 21 
			 | 
		
		
			| 
			 मारे गए सुरक्षा बल 
			 | 
			
			 91 
			 | 
			
			 30 
			 | 
			
			 10 
			 | 
		
		
			| 
			 मारे गए नागरिक 
			 | 
			
			 55 
			 | 
			
			 14 
			 | 
			
			 14 
			 | 
		
	
 
(स्रोत: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर)
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद शांति, प्रगति और समृद्धि देखी जा रही है। पिछले चार वर्षों के दौरान स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक संस्थान बिना किसी हड़ताल या किसी भी तरह की अन्य गड़बड़ी के बगैर कुशलतापूर्वक काम कर रहे हैं। रोजाना होने वाली हड़ताल, पत्थरबाजी और बंद रखे जाने की घटनाएं अब अतीत की बात हो गई है। रिकॉर्ड मतदान के साथ, जम्मू और कश्मीर के लोगों ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण, जम्मू और कश्मीर में 2023 में 2.11 करोड़ पर्यटक आए। विदेशी पर्यटकों के आगमन में 2.5 गुना वृद्धि हुई है। इस सद्भावनापूर्ण कानून और व्यवस्था की स्थिति ने सरकार को सामाजिक-आर्थिक विकास शुरू करने और उसे कार्यान्वित करने में मदद की है।
यह जानकारी गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
***
एमजी/एआर/एसकेजे/एसके
 
                
                
                
                
                
                (Release ID: 2036887)
                Visitor Counter : 108