पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

देश में वन आवरण

Posted On: 22 JUL 2024 4:00PM by PIB Delhi

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन, भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई), देहरादून, द्विवार्षिक रूप से वन आवरण का मूल्यांकन करता है। वर्ष 2021 में प्रकाशित नवीनतम भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) के अनुसार, देश का कुल वन क्षेत्र 7,13,789 वर्ग किलोमीटर है जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.71 प्रतिशत है। वर्ष 2019 से भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) के अनुसार वन क्षेत्र का राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण अनुबंध में दिया गया है।

वर्ष 2019 से 2021 के दौरान वृक्ष आवरण में 721 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई। वर्ष 2019 और 2021 के दौरान वृक्ष आवरण में कोई हानि नहीं हुई है। इसलिए, वृक्ष आवरण के नुकसान के कारण कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में वृद्धि का प्रश्न ही नहीं उठता।

भारत राज्य वन रिपोर्ट 2021 और वैश्विक वन निगरानी डेटा के बीच विरोधाभास इन दोनों रिपोर्टों में अपनाई गई वन आवरण और वृक्ष आवरण की परिभाषा में अंतर के कारण हो सकता है।

वर्तमान में वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है। 

अनुलग्नक

'देश में वन क्षेत्र' के संबंध में 22.07.2024 को उत्तर के लिए लोकसभा में गैर तारांकित प्रश्न संख्या 132 के भाग () के उत्तर में संदर्भित अनुबंध

भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2019 से भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2021 तक वन आवरण में परिवर्तन का राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण

                                                                                                                        (क्षेत्रफल वर्ग किलोमीटर में)

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

आईएसएफआर 2019

आईएसएफआर 2021

1

आंध्र प्रदेश

29,137

29,784

2

अरुणाचल प्रदेश

66,688

66,431

3

असम

28,327

28,312

4

बिहार

7,306

7,381

5

छत्तीसगढ

55,611

55,717

6

दिल्ली

195

195

7

गोवा

2,237

2,244

8

गुजरात

14,857

14,926

9

हरयाणा

1,602

1,603

10

हिमाचल प्रदेश

15,434

15,443

11

जम्मू और कश्मीर

23,612*

21,387

12

झारखंड

23,611

23,721

१३

कर्नाटक

38,575

38,730

14

केरल

21,144

21,253

15

मध्य प्रदेश

77,482

77,493

16

महाराष्ट्र

50,778

50,798

17

मणिपुर

16,847

16,598

18

मेघालय

17,119

17,046

19

मिजोरम

18,006

17,820

20

नगालैंड

12,486

12,251

21

ओडिशा

51,619

52,156

22

पंजाब

1,849

1,847

23

राजस्थान

16,630

16,655

24

सिक्किम

3,342

3,341

25

तमिलनाडु

26,364

26,419

26

तेलंगाना

20,582

21,214

27

त्रिपुरा

7,726

7,722

28

उतार प्रदेश

14,806

14,818

29

उत्तराखंड

24,303

24,305

30

पश्चिम बंगाल

16,902

16,832

३१

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

6,743

6,744

32

चंडीगढ़

22

23

33

दादरा एवं नगर हवेली और

दमन और दीव

227

228

34

लद्दाख

*

2,272

35

लक्षद्वीप

27

27

 

कुल योग

7,12,249

7,13,789

 

* भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2019 की रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त वन क्षेत्र की सूचना दी गई।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

एमजी/एआर/आरपी/एमकेएस/



(Release ID: 2035350) Visitor Counter : 75


Read this release in: English , Manipuri