विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

आगामी बुधवार (24 जुलाई 2024) को “2024-25 के लिए बजटीय योजनाएं: न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया को मजबूत करना- भारत को मजबूत बनाना” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा


केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल न्याय विभाग के संबंध में 2024-25 के लिए बजटीय योजनाओं पर इस वेबिनार का उद्घाटन करेंगे

Posted On: 22 JUL 2024 2:19PM by PIB Delhi

विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के संबंध में ‘2024-25 के लिए बजटीय योजनाओं’ पर एक वेबिनार आयोजित किया जाना है। 24 जुलाई 2024 (बुधवार) को होने वाले इस वेबिनार का उद्घाटन केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। इस वेबिनार का उद्देश्य न्याय विभाग के विभिन्न प्रभागों के लिए प्रमुख बजट आवंटन घोषणाओं पर चर्चा करना है। इसके साथ ही इसमें इस बात पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा कि ये आवंटन मौजूदा योजनाओं को पूरा करने एवं नई परियोजनाओं को तैयार करने में कैसे उपयोगी होंगे। वेबिनार में मुख्य रूप से चार सत्र होंगे, जिसमें देश भर में सभी के लिए बेहतर न्याय प्रक्रियाओं और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और न्यायिक अंतर्दृष्टि पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

***

एमजी/एआर/एसएम/ओपी/एसके



(Release ID: 2035285) Visitor Counter : 27


Read this release in: Urdu , English , Marathi