श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100) – मई, 2024

प्रविष्टि तिथि: 10 JUL 2024 1:34PM by PIB Bhopal

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। मई, 2024 के लिए सूचकांक इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया जा रहा है।

मई, 2024 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) 0.5 अंक बढ़कर 139.9 (एक सौ उनतालीस दशमलव नौ) अंकों के स्तर पर संकलित हुआ।

मई, 2024 के लिए मुद्रास्फीति दर मई, 2023 के 4.42% की तुलना में 3.86% रही।

सी.पी.आई.- आई.डब्ल्यू. पर आधारित मुद्रास्फीति दर (सामान्य)

 

अखिल-भारत समूह-वार सूचकांक : अप्रैल, 2024 एवं मई, 2024:

क्र. सं.

समूह

अप्रैल, 2024

मई, 2024

I

खाद्य एवं पेय

143.4

145.2

II

पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ

161.1

161.2

III

कपड़े एवं जूते

143.2

143.6

IV

आवास

128.4

128.4

V

ईंधन एवं प्रकाश

152.8

149.5

VI

विविध

136.1

136.1

 

सामान्य सूचकांक

139.4

139.9

 

 

*****

 

प्रज्ञा पालीवार गौर/ हिमांशु पाठक


(रिलीज़ आईडी: 2032384) आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी , Punjabi , Gujarati , Tamil