शहरी विकास मंत्रालय
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
05 JUL 2024 4:03PM by PIB Bhopal
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य और बिजली मंत्री श्री मनोहर लाल ने 04 जुलाई को नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ बैठक की।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू के बीच इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, मेट्रो विकास, अपशिष्ट प्रबंधन, पीएम कुसुम और अन्य महत्वपूर्ण मामलों सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश को हरित हाइड्रोजन पहल में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए समर्थन भी मांगा। इस बातचीत में अमृत योजना के तहत आवास संबंधी मुद्दों और इसकी कार्य प्रगति पर भी चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य इन पहलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।

***
एमजी/एआर/एके/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2031707)
आगंतुक पटल : 87