संघ लोक सेवा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2023 के अंतिम परिणाम घोषित किए

Posted On: 05 JUL 2024 8:34PM by PIB Delhi

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 06 अगस्त, 2023 को आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2023 के लिखित भाग तथा दिनांक 13 मई, 2014 से 14 जून, 2024 तक व्यक्तित्व परीक्षण के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित सूची, योग्यता क्रम में उन उम्मीदवारों की है, जिनकी अनुशंसा केंद्रीय  सशस्त्र पुलिस बल अर्थात् सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सहायक कमाडेंट (समूह क) के पदों पर नियुक्ति के लिए की गई है।

2- नियुक्ति हेतु कुल 312 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

:-

सामान्य

ईडब्ल्यूएस

ओबीसी

एससी

एसटी

कुल

112

(02 भूतपूर्व सैनिक सहित)

33

95

(04 भूतपूर्व सैनिक सहित)

47

(01 भूतपूर्व सैनिक सहित)

25

 

312

(07 भूतपूर्व सैनिक सहित)

2.1

2.1- अनुशंसित उम्मीदवारों का अंतिम चयन/नियुक्ति, माननीय उच्च न्यायालय, दिल्ली में दिवाकर पाण्डेय एवं अन्य बनाम गृह मंत्रालय एवं द्वारा दायर रिट याचिका (सिविल) संख्या 5877/2022 के अंतिम निर्णय के अध्यधीन होगा।

2.2 - माननीय उच्च न्यायालय, दिल्ली के निदेशानुसार 4 उम्मीदवारों का परिणाम सीलबंद कवर में रखा गया है।

3- सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्तियां, उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार तथा उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा नियमावली में निहित पात्रता संबंधी निर्धारित सभी मानदंडो/प्रावधानों को पूरा किए जाने तथा सत्यापन, जहां आवश्यक हो, संतोषजनक ढंग से पूरा किए जाने के अध्यधीन की जाएगी। विभिन्न सेवाओं में उम्मीदवारों का आबंटन उनके द्वारा प्राप्त उनके द्वारा प्राप्त रैंक तथा उनके द्वारा सेवाओं को प्रदान की गई वरीयता के आधार पर किया जाएगा।

4- सरकार द्वारा भरी जाने के लिए सूचित रिक्तियों की संख्या निम्नानुसार है:-:

 

सेवा का नाम

कुल रिक्तियों की संख्या

सामान्य

ईडब्ल्यूएस

ओबीसी

एसटी

एसटी

कुल

सी.आर.पी.एफ

24

05

14

08

04

55

बी.एस.एफ.

35

09

23

13

06

86

आई. टी.बी. पी.

42

08

21

12

08

91

एस.एस बी..

18

02

09

05

02

36

सी.आई.एस.एफ

39

09

29

09

05

91

कुल

158

33

96

47

25

359*

* कुल रिक्तियों में से भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 10 प्रतिशत रिक्तियों सहित 

5. निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले 75 अनशसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।

6- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2023 के नियम 16 (4) तथा (5) के अनुसार आयोग ने संबंधित श्रेणियों में अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार के नीचे योग्यता क्रम में 92 उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची तैयार की है जिसका विवरण निम्नानुसार हैं:

 

सामान्य

ईडब्ल्यूएस

ओबीसी

एससी

एसटी

कुल

46

14

27

03

02

92

 

 

7- संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के निकट 'सुविधा काउंटर' स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/ भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/ स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 011-23385271/ 23381125 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के बीच किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in  पर भी उपलब्ध होगा। हालांकि, उम्मीदवारों के अंक, परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।

पूरा रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

*****

एमजी/ एआर/ केजे


(Release ID: 2031275)