कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

सीपीजीआरएएमएस पोर्टल में शिकायतों के निवारण का पाक्षिक अपडेट और इसकी सफलता की कहानियाँ

जून, 2024 के प्रथम 15 दिनों में 69,166 जन शिकायतों का निवारण किया गया

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 21,614 शिकायतों का निवारण किया, श्रम और रोजगार मंत्रालय (7324), वित्तीय सेवा विभाग (6206) और आयकर विभाग (2890) ने शिकायतों का निवारण किया

Posted On: 29 JUN 2024 9:45PM by PIB Bhopal

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने जून 2024 के पहले 15 दिनों में शिकायतों के निवारण की एक सूची जारी की। इसके अनुसार इस अवधि में 69,166 शिकायतों का निवारण किया गया। 1 से 15 जून, 2024 की अवधि में भारत सरकार के शीर्ष 5 मंत्रालय/विभाग द्वारा किये गये शिकायत निवारण इस प्रकार हैं:

क्रम संख्या

संगठन का नाम

निपटान

1.

ग्रामीण विकास विभाग

21614

2.

श्रम और रोजगार मंत्रालय

7324

3.

वित्तीय सेवा विभाग (बैंकिंग प्रभाग)

6206

4.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर)

2890

5.

 

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड)

2296

 

सीपीजीआरएएमएस पोर्टल का प्रयोग करने वाले नागरिकों की 5 सफलता की कहानियों को भी प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा रेखांकित किया गया। सीपीजीआरएएमएस पोर्टल को नागरिकों द्वारा व्यवहार में लाने के लिए प्रोत्साहन हेतु डीएआरपीजी द्वारा इन सफलता की कहानियों को साप्ताहिक रूप से जारी किया जायेगा। इन सफलता की कहानियों में पेंशन, विकलांगता कार्ड, आयकर रिफंड आदि जैसी समस्याएं शामिल हैं।

सफलता की कहानियों की सूची:

1. श्री राकेश गर्ग की शिकायत - ब्याज में सुधार और रिफंड राशि जारी करना

श्री राकेश गर्ग ने धारा 234सी के तहत ब्याज की गलत गणना के संबंध में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के साथ सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस समस्या का समाधान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 3,65,365 रुपये का प्रतिदाय प्राप्त हुआ, जिसकी पुष्टि करदाता द्वारा की गई।

2. श्री विद्याधर सिंह की शिकायत - वन रैंक वन पेंशन-II के तहत 4 किस्तों की प्राप्ति न होना

नाइक विद्याधर सिंह को वन रैंक वन पेंशन-II के तहत 4 अप्रैल, 2024 तक 4 किस्तें प्राप्त नहीं हुई थीं। उन्होंने सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और 49 दिनों की अवधि में, उनके बैंक खाते में 30,806 रुपये की बकाया राशि जमा कर दी गई।

3. श्री एसपीआर शोव अहमद की शिकायत - 1,03,412/- रुपए की बकाया राशि का भुगतान न किया जाना

सेना के सेवानिवृत्त सैनिक श्री एसपीआर शोव अहमद ने 1,03,412/- रुपए की बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। सीपीजीआरएएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के 8 दिनों की अवधि में उनकी बकाया राशि का निपटान कर उनके खाते में जमा कर दी गई।

4. श्री लवजीत सिंह की शिकायत - विकलांगता पेंशन से गलत वसूली

श्री लवजीत सिंह ने सीपीजीआरएएमएस पोर्टल अपने पेंशन प्रशासन रक्षा प्रणाली (एसपीएआरएसएच) खाते से गलत कटौती के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में की जा रही कटौती को रोक दिया गया और 3 महीने की अवधि के लिए काटे गए 27,411/- रुपए का प्रतिदाय दिया गया।

5. श्री ओम प्रकाश शर्मा की शिकायत - मांग के विरुद्ध रिफंड

श्री ओम प्रकाश शर्मा ने मांग के विरुद्ध अपने रिफंड को समायोजित किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। सीपीजीआरएएमएस पोर्टल ने उन्हें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 31,710 रुपये और वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए 40,779 की प्रतिदाय राशि सुरक्षित करने में सहायता की।

उक्त उदाहरण आम जनता की रोज़मर्रा की समस्याओं के निवारण के लिए सीपीजीआरएएमएस पोर्टल की उपयोगिता को दर्शाते हैं। नागरिक www.pgportal.gov.in पोर्टल पर लॉग इन करके सीपीजीआरएएमएस पर पंजीकरण और शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

***

एमजी/एआर/पीकेए/एनके



(Release ID: 2029894) Visitor Counter : 12


Read this release in: English , Urdu , Hindi , Tamil