विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 28 जून 2024 को दो भू-पोर्टल भुवन पंचायत (संस्करण 4.0) और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन डेटाबेस (एनडीईएम संस्करण 5.0) का शुभारंभ करेंगे

Posted On: 27 JUN 2024 1:57PM by PIB Bhopal

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 28 जून को नई दिल्ली में पंचायती राज, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, जल शक्ति, खान, गृह मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग के सचिवों की मौजूदगी में दो भू-पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की आवश्यकताओं के अनुसार, देश में शासन, सतत विकास और आपदा प्रबंधन सहायता के लिए भू-स्थानिक डेटाबेस, जियोपोर्टल और निर्णय समर्थन प्रणालियों को विकसित कर रहा है।

इसरो ने हाल ही में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर के भू-स्थानिक डेटाबेस के अद्यतन संस्करण तैयार किए हैं: (1) पंचायती राज मंत्रालय के लिए विकेंद्रीकृत योजना, जिसे "भुवन पंचायत (संस्करण 4.0)" के रूप में प्रस्तुत किया गया है और (2) गृह मंत्रालय के लिए आपदा प्रबंधन सहायता, जिसे "आपातकालीन प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीईएम संस्करण 5.0)" के रूप में संगठित किया गया है।

इन दोनों जियोपोर्टल की 28 जून, 2024 को दोपहर 3 बजे डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, राज्य मंत्री पीएमओ, पीपी/डीओपीटी, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष द्वारा तीसरी मंजिल, अर्नव हॉल, पृथ्वी भवन, लोधी रोड, नई दिल्ली में शुरुआत की जाएगी।

भुवन पंचायत जियोपोर्टल (संस्करण 4.0) का वर्तमान संस्करण एक ऑनलाइन भू-स्थानिक डेटा और सेवा प्रसार प्लेटफॉर्म (https://bhuvanpanchayat.nrsc.gov.in/) है, जो ग्राम पंचायत स्तर तक स्थानिक नियोजन से संबंधित शासन और अनुसंधान पहलों में अंतरिक्ष-आधारित जानकारी के एकीकरण और उपयोग का समर्थन करता है। इसरो के एनआरएससी द्वारा विकसित यह वेबजीआईएस प्लेटफ़ॉर्म, विकेंद्रीकृत नियोजन (एसआईएसडीपी) परियोजना के लिए अंतरिक्ष आधारित सूचना समर्थन के अंतर्गत 1:10k पर उत्पन्न सभी विषयगत डेटा उत्पादों की डब्ल्यूएमएस सेवाओं के विज़ुअलाइज़ेशन, विश्लेषण और साझाकरण को सक्षम बनाता है। उपयोगकर्ताओं के सभी क्षेत्रों की सेवा करने के लिए क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म और डिवाइस-इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक वेब प्रौद्योगिकियों को इस्तेमाल में लाया जाता है, ताकि सर्वोत्तम उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस और उपयोगकर्ता अनुभव (यूआईयूएक्स) मुहैया कराया जा सके।

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन डेटाबेस (एनडीईएम), आपदाओं/आपातकालीन स्थितियों के दौरान स्थितिजन्य आकलन और प्रभावकारी निर्णय लेने हेतु पूरे देश के लिए, व्यापक एक समान, स्ट्रक्चर्ड, बहु-स्तरीय भू-स्थानिक डेटाबेस प्रदान करता है। एनडीईएम देश में प्रभावी आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए आपदाओं के सभी चरणों में सभी प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए मूल्यवर्धन के साथ आपदा पूर्वानुमान संगठनों के डीएसएस टूल्स और सेवाओं के समामेलन के साथ अंतरिक्ष-आधारित जानकारी प्रदान करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के भू-पोर्टल के रूप में कार्य करता है। एनडीईएम एमएचए, नई दिल्ली द्वारा स्थापित किए जा रहे आपातकालीन प्रतिक्रिया (आईसीआर-ईआर) के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष के लिए आपदा रिकवरी और डेटा प्रदाता नोड के रूप में भी कार्य करेगा।

एनडीईएम सेवाएं 2013 से चालू हैं, जिसमें उपग्रह इमेजरी से प्राप्त आपदा-विशिष्ट उत्पाद, स्ट्रक्चर्ड, निर्बाध बहु-स्तरीय भू-स्थानिक डेटाबेस जो बहु-रिज़ॉल्यूशन उपग्रह इमेजरी से परिपूर्ण है, शामिल हैं।

निरंतर विकास के हिस्से के रूप में और आईसीआर-ईआर की आवश्यकताओं पर विचार करते हुए, एनडीईएम संस्करण 5.0 को गतिशील सामग्री लोडिंग, सेवाओं के स्तर का कायम रहना और प्रदर्शन सुधार के लिए ऐंगुलर और मॉड्यूलर फ्रेमवर्क का उपयोग करके डिज़ाइन और विकसित किया गया है।

***

एमजी/एआर/आईएम/एसके/एसके



(Release ID: 2029120) Visitor Counter : 18