पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने देश भर में जंगलों में लगने वाली आग के प्रबंधन एवं नियंत्रण के बारे में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की


श्री यादव ने आग की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एक मजबूत व्यवस्था, उन्नत पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करने और आग से निपटने वाले अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को सुरक्षात्मक उपकरण प्रदान करने पर बल दिया

Posted On: 21 JUN 2024 7:43PM by PIB Delhi

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज देश भर में जंगलों में लगने वाली आग के प्रबंधन और नियंत्रण की समीक्षा के लिए देहरादून के भारतीय वन सर्वेक्षण में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव (डीजीएफ एंड एसएस), मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) उत्तराखंड और राज्य वन विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान भारतीय वन सर्वेक्षण के महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के महानिदेशक, वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के निदेशक और इन संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने देश में जंगलों की आग की वर्तमान स्थिति और इस पर नियंत्रण की समीक्षा की तथा जन भागीदारी के माध्यम से इस पर नियंत्रण के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने देश में जंगलों की आग की चेतावनी प्रणाली की स्थिति की भी समीक्षा की।

इस बैठक के दौरान इस बात पर बल दिया गया कि प्रत्येक वर्ष लगातार आग लगने वाले क्षेत्रों को उच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और राज्यों को उनसे निपटने के लिए उपयुक्त उपाय खोजने चाहिए। अग्रिम चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और जंगल की आग से निपटने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सुरक्षात्मक उपकरण प्रदान करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

****

एमजी/एआर/आरपी/एमकेएस/एसके



(Release ID: 2027770) Visitor Counter : 186


Read this release in: English , Urdu , Tamil