जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने राउरकेला में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया


श्री जुएल ओरम ने कहा कि शारीरिक कल्याण, मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास प्राप्त करने के लिए योग की शक्ति को अपनाएं

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2024 5:29PM by PIB Delhi

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने आज राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईवाईडी) के समारोह का नेतृत्व किया, जिसकी थीम 'स्वयं और समाज के लिए योग' थी। इस अवसर पर, मंत्री ने योग सत्रों में हिस्सा लिया और सभी लोगों को शारीरिक कल्याण, मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास प्राप्त करने के लिए योग की शक्ति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री डीडी उइके ने आज मध्य प्रदेश के बैतूल में आईवाईडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि योग लोगों को एकजुट करता है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरे विश्व को एकजुट करने का काम किया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का उत्सव मनाने के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों/कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली में योग सत्रों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

****

एमजी/एआर/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2027672) आगंतुक पटल : 159
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Odia , Telugu