श्रम और रोजगार मंत्रालय
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़े– मई, 2024
Posted On:
21 JUN 2024 12:11PM by PIB Bhopal
कृषक श्रमिकों (सीपीआई-एएल) और ग्रामीण श्रमिकों (सीपीआई-आरएल) (आधार: 1986-87=100) के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ने मई 2024 में 6 अंकों की वृद्धि दर्ज की, जो क्रमशः 1269 और 1281 के स्तर पर पहुंच गया। सूचकांक को आगे बढ़ाने वाली मुख्य वस्तुएं सब्जियां, दालें, गेहूं (आटा), प्याज, दूध, हल्दी साबुत, अदरक, मछली ताज़ा, ज्वार, पान पत्ता, दवाएं, शर्टिंग कपड़ा (सीएम), साड़ी (सीएम), चमड़े की चप्पलें आदि थीं।
घटक राज्यों के सूचकांकों में विविधतापूर्ण पैटर्न देखा गया। बिहार में सीपीआई-एएल और आरएल दोनों में गिरावट देखी गई। जम्मू-कश्मीर में कृषक श्रमिकों का सूचकांक स्थिर रहा।
सीपीआई-एएल पर आधारित बिंदु-दर-बिंदु मुद्रास्फीति दर मई 2024 में 7.00 प्रतिशत दर्ज की गई, जो अप्रैल 2024 में 7.03 प्रतिशत से गिरावट दर्शाती है। इसके विपरीत, सीपीआई-आरएल के लिए, मुद्रास्फीति दर मई 2024 में 7.02 प्रतिशत दर्ज की गई, जो अप्रैल 2024 में 6.96 प्रतिशत से मामूली वृद्धि है। मई 2023 के लिए संबंधित आंकड़े सीपीआई-एएल के लिए 5.99 प्रतिशत और सीपीआई-आरएल के लिए 5.84 प्रतिशत थे।


अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं समूहवार):
समूह
|
कृषि श्रमिक
|
ग्रामीण श्रमिक
|
|
अप्रैल, 2024
|
मई, 2024
|
अप्रैल, 2024
|
मई, 2024
|
सामान्य सूचकांक
|
1263
|
1269
|
1275
|
1281
|
फूड
|
1201
|
1205
|
1207
|
1212
|
पान, सुपारी, आदि
|
2047
|
2058
|
2056
|
2068
|
ईंधन एवं प्रकाश
|
1346
|
1351
|
1338
|
1342
|
परिधान, बिस्तर और जूते
|
1290
|
1296
|
1348
|
1355
|
विविध
|
1323
|
1339
|
1327
|
1339
|


जून, 2024 माह के लिए सीपीआई-एएल और आरएल 19 जुलाई, 2024 को जारी किया जाएगा ।
****
एमजी/एआर/एसकेजे/एमपी
(Release ID: 2027551)