सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांग्जन संस्थान का दौरा करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 19 JUN 2024 1:58PM by PIB Bhopal

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल (20 जून 2024) यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान के अपने दौरे के समय राष्ट्रपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अपने दौरे की शुरुआत करेंगी। फिर वे संस्थान परिसर में पौधारोपण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति पी-एंड-ओ कार्यशाला का निरीक्षण करेंगी। राष्ट्रपति क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (सीडीईआईसी) का भी दौरा करेंगी और यहां इलाज करा रहे बच्चों से मिलेंगी तथा उनके स्वास्थ्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।

राष्ट्रपति दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। बाद में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु दिव्यांग बच्चों और संस्थान के कर्मचारियों को संबोधित करेंगी।

***

एमजी/एआर/एकेपी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2026588) आगंतुक पटल : 112
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu