भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री एच. डी. कुमारस्वामी ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2024 9:24PM by PIB Bhopal

श्री एच. डी. कुमारस्वामी ने आज केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव श्री कामरान रिजवी और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्योग भवन में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्री एच. डी. कुमारस्वामी ने देश के जीडीपी में वृद्धि को गति देने के उद्देश्य से अपने मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों का समाधान करते हुए देश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हम पूरे देश के समृद्ध विकास के लिए ईमानदारी से काम करेंगे।’

***

एमजी/एआर/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2024597) आगंतुक पटल : 138
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , हिन्दी , Telugu , Kannada , Malayalam