जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री दुर्गा दास उइके ने जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2024 7:11PM by PIB Delhi

श्री दुर्गा दास उइके ने आज नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मंत्रालय के सचिव श्री विभु नायर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री उइके का स्वागत किया।

 

 

श्री उइके पहली बार 2019 के आम चुनावों में मध्य प्रदेश के बैतूल निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा के लिए चुने गए थे। तब से, वे रक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य और जनजातीय कार्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे हैं।

*****

एमजी/एआर/एसकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2024374) आगंतुक पटल : 886
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Hindi_MP , Punjabi , Kannada , Malayalam