पंचायती राज मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय का पदभार संभाला
राज्यमंत्री श्री जॉर्ज कुरियन और प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने भी कार्यभार संभाला
प्रविष्टि तिथि:
11 JUN 2024 5:24PM by PIB Delhi
केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह ने आज मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया। मंत्री महोदय ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के विजन और नीतियों को लागू करने में निरंतरता बनी रहेगी। श्री सिंह ने कहा कि उनका फोकस इस विजन के कार्यान्वयन में दिखाई देने वाली किसी भी बाधा को दूर करने पर होगा।

सिंह बघेल और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने भी अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया है। माननीय मंत्रियों का स्वागत विभाग के सचिवों और मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

***
एमजी/एआर/आरपी/एजी/एसके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2024318)
आगंतुक पटल : 406