रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सिंधु शिखर कार रैली (10 - 27 जून 24) का शुभारंभ समारोह

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2024 4:43PM by PIB Delhi

दिल्ली से लेह और वापस दिल्ली तक सिंधु शिखर कार रैली को कार्मिक प्रमुख वीएडीएम संजय भल्ला ने 10 जून 2024 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और उत्तरी राज्यों में समुद्री चेतना के बारे में जागरूकता फैलाना है।

40 नौसैनिकों वाला यह अभियान 18 दिनों में सुदूर क्षेत्रों से गुजरते हुए 3637 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

इस अभियान के दौरान भारतीय नौसेना मुख्य रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों और एनसीसी इकाइयों से संवाद करके और चंडीगढ़ में दिग्गजों के साथ बातचीत कार्यक्रम के माध्यम से गौरवान्वित दिग्गजों से मिलकर आउटरीच गतिविधियों को प्राप्त करने में सफल होगी जो भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। छात्रों के साथ बातचीत के दौरान, यह दल भारतीय नौसेना में शामिल होने के तरीके के बारे में प्रस्तुतियां देगा और युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।

***

एमजी/एआर/आरपी/एके/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2023784) आगंतुक पटल : 301
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu