उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2024 6:28PM by PIB Delhi

रामनवमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

भगवान राम का जीवन कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा और सहिष्णुता का एक शाश्वत प्रमाण है। सदाचार का संदेश देते उनके सिद्धांत युगों से ही सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। आज जब हम भगवान राम द्वारा अपनाए गए शाश्वत मूल्यों पर चिंतन कर रहे हैं, तो आइए हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग के प्रति स्वयं को फिर से समर्पित करें।

हमारा जीवन प्रभु श्री राम के शाश्वत आदर्शों पर आधारित हो और हम एक समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।

**

एमजी/एआर/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2018082) आगंतुक पटल : 184
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil