उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 12 APR 2024 7:34PM by PIB Delhi

बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

देशभर में अनूठे नामों और विभिन्न परंपराओं के साथ मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। ये त्योहार आशावाद की एक नई भावना और समृद्ध भविष्य की उम्मीद की प्रतिध्वनित करते हैं। नई शुरुआत की खुशी को गले लगाते हुए, आइए हम खुद को विविधता में एकता की उस भावना के प्रति फिर से प्रतिबद्ध करें, जो भारत के सभ्यतागत लोकाचार को परिभाषित करती है।

यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां, सफलता और पूर्णता लाएं।

***

एमजी/एआर/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2017823) आगंतुक पटल : 185
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil