उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 30 MAR 2024 7:01PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। उनके संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है -

"मैं ईस्टर के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवन की याद में मनाया जाने वाला ईस्टर का त्योहार प्रेम, करुणा और क्षमा के गहन प्रभाव की मार्मिक याद दिलाता है।

कामना करता हूँ कि यह शुभ अवसर हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हुए हमारे जीवन में शांति और सद्भाव लाए।"

*****

एमजी/एआर/आरपी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2016732) आगंतुक पटल : 533
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi , Odia , Tamil