सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के हसन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-373 के येडेगौडनहल्ली से अर्जुनहल्ली खंड को चार लेन का बनाने के लिए 576.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

प्रविष्टि तिथि: 15 MAR 2024 11:31AM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि कर्नाटक के हसन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-373 के येडेगौडनहल्ली से अर्जुनहल्ली खंड के 22.3 किलोमीटर तक के चार लेन के लिए 576.22 करोड़ रुपये के आवंटन को स्वीकृति दी गई है।

श्री गडकरी ने कहा कि यह गलियारा चिकमगलुरु, बेलूर, हलेबीडु और श्रवणबेलगोला जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए एक महत्वपूर्ण सम्पर्क-मार्ग के रूप में कार्य करेगा। इस परियोजना के कार्यान्वयन से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, पर्यटन को मजबूत और क्षेत्र के भीतर आर्थिक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

*****

एमजी/एआर/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2014862) आगंतुक पटल : 202
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu , Kannada