सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-716 की तमिलनाडु/आंध्र प्रदेश सीमा से पुत्तूर (20.03 किलोमीटर) तक फैले मौजूदा 2 लेन पेव्ड शोल्डर के विस्तार के लिए 1346.81 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की

Posted On: 12 MAR 2024 12:45PM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-716 पर तमिलनाडु/आंध्र प्रदेश सीमा से पुत्तूर (20.03 किलोमीटर) तक फैले मौजूदा 2लेन पेव्ड शोल्डर के विस्तार के लिए 1346.81 करोड़ रुपये की राशि के आवंटन को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में, पेव्‍ड शेल्‍डर के साथ 4-लेन की कॉन्फ़िग्रेशन को अपग्रेड करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, एचएएम मोड का उपयोग करते हुए पैकेज-2 के तहत चित्तूर  और तिरूपति जिलों में एनएच-71 पर मल्लावरम जंक्शन से रेनिगुंटा जंक्शन (17.40 किमी) तक मौजूदा 4-लेन पेव्ड शोल्डर को 6-लेन पेव्ड शोल्डर तक चौड़ा करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि इस विकास योजना का उद्देश्य पवित्र शहरों तिरुथानी और तिरुपति को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निर्दिष्ट खंड को पूरी तरह से पहुंच नियंत्रित गलियारे में परिवर्तित करना है।

****

एमजी/एआर/आईपीएस/एमपी 


(Release ID: 2013727)
Read this release in: English , Urdu , Tamil , Telugu