सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
श्री नितिन गडकरी ने ओडिशा के संबलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 374.17 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी
प्रविष्टि तिथि:
12 MAR 2024 12:44PM by PIB Delhi
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा, ओडिशा में ईपीसी मोड का उपयोग करते हुए, ओडिशा के संबलपुर जिले में अइंथापल्ली जंक्शन पर 3.5 किलोमीटर लंबे 6-लेन फ्लाईओवर और राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (पूर्व में एनएच-6) पर 2-लेन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) (एलएचएस) के निर्माण के लिए 374.17 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित 6-लेन फ्लाईओवर का उद्देश्य अइंथापाली चौक पर भारी यातायात आवागमन को कम करना है। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना में 2-लेन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शामिल है, जिसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर टेलीबानी-संबलपुर 4-लेन परियोजना से बाहर रखा गया था।
***
एमजी/एआर/पीकेए/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2013715)
आगंतुक पटल : 157