राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की माननीया राष्ट्रपति का संदेश

प्रविष्टि तिथि: 07 MAR 2024 6:44PM by PIB Delhi

भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने हर वर्ष 8 मार्च को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों के सम्मान, महिला-पुरुष समानता और  महिलाओं  के अधिकारों के प्र‍ति जागरूकता बढ़ाने  के लिए समर्पित है। यह दिवस महिलाओं  के लिए अवसर की समानता तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्‍हें सशक्त बनाने के अभियान  से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। महिलाओं को आज भी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन पर विचार करने और उनका समाधान करने की जरूरत है। 

आज महिलाएं विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, अंतरिक्ष, सशस्त्र बलों और खेल सहित सभी क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं। इसकी एक झलक इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में महिला शक्ति के भव्‍य प्रदर्शन और नेतृत्व में देखने को मिली।

मैं  महिला दिवस के सफल आयोजन की कामना करती हूं और महिलाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।

 माननीया राष्ट्रपति का संदेश पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें -

***

एमजी/एआर/आरआरएस/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2012389) आगंतुक पटल : 412
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Punjabi , Tamil