प्रविष्टि तिथि:
21 JAN 2024 8:41PM by PIB Delhi
उन्तीस जनवरी, 2024 को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान बजायी जाने वाली भारतीय धुनों को लोगों तक पहुंचाने के लिये रक्षा मंत्रालय ने माईगोव के साथ समन्वय में 22-29 जनवरी, 2024 तक एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी वोकल या इंस्ट्रुमेंटल मोड द्वारा बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी 2024 की धुनों पर अपनी वीडियो क्लिप बना सकते हैं और अपनी प्रविष्टियां माईगोव पोर्टल पर एक डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं।
मुख्य विशेषतायें
- धुनों का लिंक (गीत के साथ) माईगोव प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
- प्रतिभागियों द्वारा अपलोड की जाने वाली वीडियो क्लिप की अवधि 45-60 सेकंड के बीच होनी चाहिये।
- सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों (प्रत्येक श्रेणी में) को निम्नानुसार पुरस्कार राशि दी जाएगी:
|
स्वर श्रेणी
|
साज श्रेणी
|
|
प्रथम पुरस्कार
|
25,000/-रुपए
|
प्रथम पुरस्कार
|
25,000/- रुपए
|
|
द्वितीय पुरस्कार
|
15,000/- रुपए
|
द्वितीय पुरस्कार
|
15,000/- रुपए
|
|
तृतीय पुरस्कार
|
10,000/- रुपए
|
तृतीय पुरस्कार
|
10,000/- रुपए
|
नियम एवं शर्तें
- क्विज़ में केवल भारतीय नागरिक ही भाग ले सकते हैं।
- एक व्यक्ति को प्रतियोगिता में केवल एक बार भाग लेने की अनुमति है।
- प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को अपना नाम, पिता/ माता का नाम, जन्म तिथि, पत्राचार पता, ईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करना आवश्यक होगा।
- जिन प्रतिभागियों का संपर्क विवरण किसी भी स्तर पर अमान्य पाया जायेगा, उनकी भागीदारी रद्द कर दी जायेगी और पुरस्कार राशि समाप्त हो जायेगी।
- प्रश्नोत्तरी के परिणामों की घोषणा के बाद विजेताओं को वास्तविक दस्तावेज (पहचान, आयु, पता और बैंक विवरण का प्रमाण) जमा करना होगा। उचित स्तर पर सूचना/ दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर चयन निरस्त हो जायेगा।
- प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये एक ही मोबाइल नंबर और एक ही ईमेल आईडी का एक से अधिक बार उपयोग नहीं किया जा सकता है।
******
एमजी/एआर/एसवी/एजे