विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री डी. राजा ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर गठित एचएलसी के साथ बैठक की, परामर्श प्रक्रिया निरंतर जारी है

प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2024 7:36PM by PIB Delhi

 ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर गठित उच्चस्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष श्री राम नाथ कोविंद और इसके सदस्यों अर्थात श्री गुलाम नबी आज़ाद, डॉ. एन. के. सिंह और श्री संजय कोठारी ने राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव श्री डी. राजा के साथ व्यक्तिगत संवाद किया। श्री राजा ने समिति के समक्ष अपने विचार मौखिक और लिखित रूप से प्रस्तुत किए।

***

एमजी/एआर/आरआरएस/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2003725) आगंतुक पटल : 266
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Punjabi