रक्षा मंत्रालय
75वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति ने भारतीय तटरक्षक बल के छह कर्मियों को ‘राष्ट्रपति तटरक्षक पदक’ और ‘तटरक्षक पदक’ प्रदान करने को मंजूरी दी
Posted On:
25 JAN 2024 7:10PM by PIB Delhi
75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के निम्नलिखित उत्कृष्ट कर्मियों को उनकी विशिष्ट वीरता, असाधारण कर्तव्यनिष्ठा, विशिष्ट/ उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (पीटीएम) और तटरक्षक पदक (टीएम) प्रदान करने को मंजूरी दे दी है:
राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा)
- ए) आईजी भीष्म शर्मा,टीएम (0247-एल)
तटरक्षक पदक (वीरता)
- ए) कमांडेंट सुनील दत्त (0662-डी)
- बी) कमांडेंट (जेजी) सौरभ (0735-एस)
तटरक्षक पदक (उत्कृष्ट सेवा)
- ए) डीआईजी अनिल कुमार परायिल (0265-सी)
- बी) डीआईजी जमाल ताहा (4085-जे)
- सी) दीपक रॉय, पी/एडीएच (एआर), 01111-जेड
इन विशिष्ट व्यक्तियों ने समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने, समुद्र में आपात स्थिति से निपटने और देश की समुद्री सुरक्षा रूपरेखा में व्यापक योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा दरअसल सेवा के उच्चतम मानकों को दर्शाता है और भारतीय तटरक्षक बल की भावना का प्रतीक है। ये पुरस्कार आईसीजी कर्मियों के साहस और प्रतिबद्धता को नमन करने के रूप में हैं जो सभी नाविकों को सुरक्षित समुद्र प्रदान करने और राष्ट्र के मूल्यों को बनाए रखने के लिए अथक प्रयास करते हैं।
***
एमजी/एआर/आरआरएस/डीए
(Release ID: 1999759)