पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अंटार्कटिक अभियान पर हिंद महासागर के देशों के वैज्ञानिकों की पहली यात्रा - कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव

प्रविष्टि तिथि: 10 JAN 2024 5:38PM by PIB Delhi

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) के राष्ट्रों के बीच समुद्री सहयोग के तहत एक बेहतरीन प्रयास में, 43वें अंटार्कटिक एक्सपीडिशन ऑफ इंडिया में भाग लेने के लिए मॉरीशस के दो और बांग्लादेश के एक वैज्ञानिक ने 20 दिसंबर 2023 को केप टाउन में जहाज लिया था। गोवा में राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र के नेतृत्व में यह एक्सपीडिशन हो रहा है।

अभियान में पड़ोसी देशों के वैज्ञानिकों की भागीदारी नवंबर 2022 में गोवा और हैदराबाद में आयोजित प्रथम सीएससी समुद्र विज्ञानी और हाइड्रोग्राफर्स सम्मेलन के एक परिणाम के रूप में देखी जा सकती है।

इससे पहले, सीएससी देशों के वैज्ञानिक जून 2023 में हिंद महासागर क्षेत्र में एक महीने के वैज्ञानिक अभियान के लिए 'सागर निधि' पर सवार हुए थे।

वैज्ञानिक 3-4 महीने की अवधि के लिए अंटार्कटिक अभियान में भाग लेंगे, जिसके दौरान वे ध्रुवीय विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों में सहयोगात्मक अनुसंधान करेंगे और ध्रुवीय लॉजिस्टिक बारीकियों के साथ-साथ ध्रुवीय पर्यावरण की चुनौतियों को समझेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001EHR7.png

*****

एमजी/एआर/आरपी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 1994956) आगंतुक पटल : 427
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu