विद्युत मंत्रालय

जम्मू के छात्रों के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आंदोलन 4ई वेव का शुभारंभ


4 ई आंदोलन कार्बन उत्सर्जन के हानिकारक प्रभावों को कम करने और दीर्घकालीन ऊर्जा भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता  है :   केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह

4ई वेव आंदोलन ग्रह का संरक्षण करने की सहायता में अहम भूमिका निभाएगा  :  जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा

Posted On: 08 DEC 2023 6:58PM by PIB Delhi

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह ने छात्रों के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आंदोलन 4ई वेव का शुभारंभ किया। इस आंदोलन का शुभारंभ जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा की उपस्थिति हुआ, जब उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने कल 7 दिसंबर,2023 को नई दिल्ली में मंत्री श्री आर के सिंह से मुलाकात की।

यह आंदोलन का उद्देश्य दीर्घकालिक कार्यप्रणाली को प्रोत्साहन देने का प्रयास करना और लोगों तथा समुदाय में जिम्मेदारी की भावना जागृत कर ऊर्जा संरक्षण करना है।  

4ई वेव में चार अहम तत्व समाहित किए गए हैं

  • पर्यावरणीय अनुकूलता : पर्यावरणीय अनुकूल ऊर्जा संरक्षण करने वाली कार्यप्रणालियों को प्रोत्साहन देना
  • आर्थिकी : ऊर्जा संरक्षण करने वाले समाधान पर बल देना जिससे लोगों और समुदाय को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके
  • शिक्षा : लोगों को ऊर्जा संरक्षित करने वाली प्रणालियों और उनके महत्व के संबंध में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना
  • सशक्तिकरण : ऊर्जा संरक्षण में अहम भूमिका निभाने के लिए लोगों और समुदायों को सशक्त करना

गर्वमेंट कॉलेज आफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (जीसीईटी),जम्मू के छात्रों द्वारा प्रारंभ एवं युवाओं द्वारा नेतृत्व किए जा रहे इस आंदोलन को जम्मू और कश्मीर विद्युत विकास विभाग और विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो(बीईई) के सहयोग से शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत देश भर से लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए योगदान करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर श्री आर के सिंह ने आंदोलन के वेब पोर्टल (www.4ewave.com) का शुभारंभ भी किया,जो देश भर में नागरिकों को  ऊर्जा संरक्षण से जुड़ी सूचना और संसाधन सांझा करने के लिए संवादात्मक मंच प्रदान करता है। उपयोगकर्ता के अनुकूल इस पोर्टल में  आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए सरल पंजीकरण प्रक्रिया की आवश्यकता होती है और भागीदारकों को मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। कोई भी भारतीय नागरिक इस आंदोलन में भाग ले सकता है। भागीदारकों को इसके साथ ही उनके उपयोग के स्वरुप व्यक्तिगत ऊर्जा संरक्षण सलाह,ऊर्जा संरक्षण में नवीनतम विकास पर नियमित जानकारी और त्रैमासिक प्रकाशित होने वाली ई पत्रिका ई-क्षितिज में ऊर्जा संरक्षण पर लेखों को सांझा करने के लिए सक्रिय मंच भी प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त पोर्टल उपयोगकर्ताओं को संवादात्मक अनुभव प्रदान करने के लिए ऊर्जा संरक्षण पर केंद्रित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करेगा।

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल ने इस नेक कार्य में सक्रिय भागीदारी करने के लिए जम्मू कश्मीर के युवाओं की सराहना की। उपराज्यपाल ने कहा कि इस पहल से राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण के प्रोत्साहन को अहम योगदान मिलेगा और ग्रह की सुरक्षा की सहायता करने में अहम भूमिका निभाएगा।

विद्युत मंत्री श्री आर के सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि 4ई वेव आंदोलन हानिकारक कार्बन उत्सर्जन के प्रभावों को कम करने में सुनिश्चित प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है और दीर्धकालीन ऊर्जा भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। 4ई वेव अभियान में सक्रिय भागीदारी कर लोग ना सिर्फ कार्बन फुटप्रिंट कम करने के प्रति कदम उठा रहे हैं बल्कि अधिक दीर्घकालीन और पर्यावरणीय अनुकूल भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहन भी दे रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण और दीर्घकालीन भविष्य के प्रति इस प्रभावपूर्ण यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सभी भारतीय नागरिकों को आमंत्रित किया।

जम्मू और कश्मीर विद्युत विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री एच राजेश प्रसाद तथा जम्मू और कश्मीर एवं सीपीएसयू के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2023-12-08at7.01.35PMLLXX.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2023-12-08at7.01.34PM(1)0057.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2023-12-08at7.01.34PMUFDC.jpeg

******

एमजी/एआर/एजे



(Release ID: 1992021) Visitor Counter : 87


Read this release in: English , Urdu , Telugu