युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय खेल विकास निधि (एनएसडीएफ) के तहत 341 खेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी गई


36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 679 जिलों में 1000 खेलो इंडिया केंद्र और 32 खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र अधिसूचित किये गए

प्रविष्टि तिथि: 21 DEC 2023 4:38PM by PIB Delhi

राज्यों के युवाओं की खेलों के प्रति रुचि के विकास के लिए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने अब तक अपने मंत्रालय की खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय खेल विकास निधि (एनएसडीएफ) के तहत देश भर में 341 खेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके अलावा, खेलो इंडिया योजना के तहत, 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 679 जिलों में 1000 खेलो इंडिया केंद्र और 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 32 खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र अधिसूचित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 296 खेल अकादमियों को भी मान्यता दी गई है।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह जानकारी आज राज्यसभा में श्री अजय प्रताप सिंह द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी / एआर / आरपी / जेके


(रिलीज़ आईडी: 1989311) आगंतुक पटल : 375
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi