कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली में आसियान-भारत मोटा अनाज महोत्सव प्रदर्शनी का दौरा किया

Posted On: 15 DEC 2023 2:36PM by PIB Delhi

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में आसियान-भारत बाजरा महोत्सव की प्रदर्शनी का दौरा किया। इस अवसर पर अपर सचिव सुश्री मनिंदर कौर और संयुक्त सचिव सुश्री शुभा ठाकुर भी उपस्थित थीं। आसियान में भारतीय मिशन (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से दो दिवसीय आसियान-भारत बाजरा महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अनुरूप इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों में मोटे अनाज से होने वाले स्वास्थय लाभ के प्रति जागरूकता और मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार स्थापित करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012Y6D.jpg

 

श्री अर्जुन मुंडा ने उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित इस प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी में मोटे अनाजों की खेती करने वाले किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और कृषि उद्यमियों ने भी भाग लिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020DIW.jpg

बातचीत के दौरान, श्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का लाभ उठाएं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IA4I.jpg

प्रदर्शनी का उद्देश्य आसियान देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक और पाक विविधता का उत्सव मनाना और स्वस्थ भविष्य के लिए मोटे अनाज को बढ़ावा देना है।

***

एमजी/एआर/वीएल/एसके


(Release ID: 1986804)
Read this release in: English , Urdu , Tamil