विद्युत मंत्रालय

स्ट्रीट लाइटिंग राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 1.3 करोड़ एलईडी स्ट्रीटलाइटें लगाई गईं: केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

Posted On: 15 DEC 2023 1:18PM by PIB Delhi

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी है कि स्ट्रीट लाइटिंग नेशनल प्रोग्राम का शुभारंभ जनवरी 2015 में किया गया था और इसका लक्ष्य पारंपरिक प्रकाश व्यवस्था के स्थान पर एलईडी स्ट्रीटलाइट्स को लगाना था। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ने अब तक देशभर में लगभग 1.30 करोड़ एलईडी स्ट्रीटलाइट्स लगाई हैं। स्ट्रीट लाइटिंग राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित एलईडी स्ट्रीटलाइट्स की राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार स्थिति निम्नलिखित है।

एसएलएनपी कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में ईईएसएल द्वारा स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइटों की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार स्थिति

 

क्रम. सं

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश

लगाई गई स्ट्रीट लाइट

1

आंध्र प्रदेश

29,47,706

2

असम

28,875

3

बिहार

5,75,922

4

चंडीगढ़

46,882

5

छत्तीसगढ

3,81,199

6

दिल्ली

3,81,107

7

गोवा

2,07,183

8

गुजरात

9,03,519

9

हरियाणा

85,139

10

हिमाचल प्रदेश

62,982

11

जम्मू और कश्मीर

1,75,022

12

झारखंड

5,34,356

13

कर्नाटक

13,226

14

केरल

4,33,979

15

लक्षद्वीप

1,000

16

मध्य प्रदेश

2,95,417

17

महाराष्ट्र

11,05,231

18

ओडिशा

3,53,808

19

पुद्दुचेरी

1,520

20

पोर्ट ब्लेयर

14,995

21

पंजाब

1,28,855

22

राजस्थान

10,73,238

23

सिक्किम

1,073

24

तमिलनाडु

7,876

25

तेलंगाना

16,82,878

26

त्रिपुरा

76,426

27

उत्तर प्रदेश

12,90,949

28

उत्तराखंड

1,30,338

29

पश्चिम बंगाल

93,532

कुल योग

1,30,34,233

 

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का एक संयुक्त उद्यम, एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड देशभर में स्ट्रीटलाइट्स की शत-प्रतिशत एलईडी कवरेज प्राप्त करने में स्थानीय स्वशासन का समर्थन करने की अपेक्षित क्षमता रखता है, यह संबंधित स्थानीय स्वशासन द्वारा बकाया के नियमित भुगतान के भी अधीन है।

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने यह जानकारी 14 दिसंबर, 2023 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

 

एमजी/एआर/एसएस/वाईबी



(Release ID: 1986722) Visitor Counter : 135


Read this release in: English , Urdu , Manipuri , Telugu