संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

युवा संसद प्रतियोगिताओं पर खर्च किया गया धन

प्रविष्टि तिथि: 13 DEC 2023 3:01PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्रालय देश भर के स्कूलों में निम्नलिखित युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है: -

  1. शिक्षा निदेशालय, एनसीटी दिल्ली सरकार और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के तहत स्कूलों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताएं।
  2. केन्द्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता।
  3. जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता।

योजनाओं के अनुसार, प्रत्येक प्रतियोगिता संबंधित मूल शैक्षिक संगठनों यानी शिक्षा निदेशालय, एनसीटी दिल्ली सरकार और शिक्षा विभाग, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), केन्द्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति द्वारा नामांकित प्रतिभागी स्कूलों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाती। स्कूलों का नामांकन मूल शैक्षिक संगठनों द्वारा उनके संगठनात्मक ढांचे के अनुसार नामांकित किया जाता द्वारा है, न कि राज्य-वार आधार पर।  

पिछले पांच वर्षों के दौरान भाग लेने वाले स्कूलों का विवरण इस प्रकार है:-

क्रमांक

वर्ष

भाग लेने वाले संस्थानों की संख्या

 

 

दिल्ली के स्कूल

केन्द्रीय विद्यालय

जवाहर नवोदय

1

2018-19

33

125

64

2

2019-20

31

125

64

3

2020-21

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण आयोजित नहीं किया गया

 

4

2021-22

5

2022-23

39

150

80

 

 

पिछले पांच वर्षों के दौरान स्कूलों में युवा संसद प्रतियोगिताओं के आयोजन में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा खर्च की गई धनराशि का विवरण इस प्रकार है: -

क्रमांक

वित्त वर्ष

संसदीय कार्य मंत्रालय

द्वारा व्यय की गई निधि (रुपये में)

1.

2018-19

26,43,150/-

2.

2019-20

35,69,837/-

3.

2020-21

6,78,086/-

4.

2021-22

40,000/-

5.

2022-23

3,84,557/-

 

लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने, अनुशासन की स्वस्थ आदतें विकसित करने, दूसरों के विचारों के प्रति सहिष्णुता पैदा करने और छात्र समुदाय को संसद के कामकाज से परिचित कराने के उद्देश्य से संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

एमजी/एआर/आरपी/आईपीएस/जीआरएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1985885) आगंतुक पटल : 198
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Punjabi