मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी 2022
प्रविष्टि तिथि:
12 DEC 2023 1:35PM by PIB Delhi
'आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी 2022' के प्रमुख निष्कर्ष निम्नलिखित तालिका में उल्लिखित हैं-
|
मदें
|
2020-21
|
2021-22
|
प्रतिशत परिवर्तन
|
|
दुग्ध उत्पादन
(मिलियन टन)
|
209.95
|
221.06
|
5.29
|
|
अंडा उत्पादन
(बिलियन की संख्या में)
|
122.05
|
129.60
|
6.19
|
|
मांस उत्पादन
(मिलियन टन)
|
8.80
|
9.29
|
5.57
|
|
ऊन उत्पादन
(मिलियन किलोग्राम)
|
36.93
|
33.13
|
-10.29
|
इसका तात्पर्य यह है कि प्रमुख पशुधन उत्पादन में वृद्धि हुई है और सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) में पशुधन क्षेत्र का योगदान भी बढ़ा है।
पशुपालन और डेयरी विभाग इस जानकारी का उपयोग संकेतक के रूप में करने के साथ-साथ अपनी योजना के प्रावधान के अनुसार नीतियां बनाने के लिए भी करता है।
आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी (बीएएचएस) को प्रतिवर्ष एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) योजना के माध्यम से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर जारी किया जाता है। पशुपालन सांख्यिकी में सुधार के लिए तकनीकी निर्देशन समिति (टीसीडी) द्वारा हर साल इस योजना का मूल्यांकन किया जाता है। योजना की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए समिति हर साल में एक बार बैठक करती है। इस समिति की सिफारिशें सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालन विभाग द्वारा लागू की जाती हैं और उन पर की गई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट अगली बैठक में टीसीडी को सौंपी जाती है। इसी तरह, सर्वेक्षण पद्धति और इसके कार्यान्वयन के संबंध में तकनीकी सलाह प्रदान करने के लिए प्रत्येक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में तकनीकी निगरानी समिति (टीएमसी) भी मौजूद है।
यह जानकारी केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
*****
एमजी/एआर/आरके/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1985366)
आगंतुक पटल : 343