उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति 27 नवंबर 2023 को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे


उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमद राजचंद्रजी की जयंती-‘आत्मकल्याण दिवस’ समारोह में भाग लेंगे

Posted On: 25 NOV 2023 9:26AM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 27 नवंबर, 2023 को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।  

राज्य के अपने एक-दिवसीय दौरे के दौरान, श्री धनखड़ श्रीमद राजचंद्रजी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इस अवसर पर, उपराष्ट्रपति श्रीमद राजचंद्रजी के भित्ति चित्र का अनावरण भी करेंगे।

*****

 

एमजी/एआर/आर/एजे



(Release ID: 1979666) Visitor Counter : 261