विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बरहामपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग ने ओडिशा के कारापल्ली बाजार में 'उपभोक्ता अधिकार जागरूकता अभियान' का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 08 NOV 2023 3:28PM by PIB Delhi

बरहामपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विधि विभाग ने न्याय विभागके ‘न्यायबंधु’ के तहत गठित प्रो-बोनोक्लब के साथ मिलकर 7 नवंबर, 2023 को ओडिशा के कारापल्ली बाजार में 'उपभोक्ता अधिकार जागरूकता अभियान' का आयोजन किया।

ImageImage

ImageImage

अभियान के अंतर्गत उपभोक्ता अधिकारों, उपभोक्ता विवाद निवारण निकायों और उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। लोगों को शिक्षित करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया कि वे उपभोक्ता हेल्पलाइन तथा जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग से किस तरह सहायता ले सकते हैं।

***

एमजी/एआर/आरपी/केपी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1975621) आगंतुक पटल : 273
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu