प्रविष्टि तिथि:
31 OCT 2023 1:10PM by PIB Delhi
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला ने आज कृषि भवन के परिसर से 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई और उसका नेतृत्व भी किया। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान और डॉ एल. मुरुगन भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्री परशोत्तम रुपाला ने कहा कि "देश की अखंडता और डेयरी सहकारिता क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और वे हमें लगातार प्रेरित करते रहेंगे।"


राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती के उपलक्ष्य तथा देश की अखंडता में उनके विश्वास को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के 150 से अधिक अधिकारियों ने, पशुपालन और डेयरी विभाग विभाग की सचिव, सुश्री अलका उपाध्याय और सचिव मत्स्य पालन विभाग डॉ. अभिलक्ष लिखी की उपस्थिति में जोश और उत्साह के साथ 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लिया। इस दौड़ का आयोजन कृषि भवन के परिसर से राजेंद्र प्रसाद रोड और अशोक रोड होते हुए हैदराबाद हाउस तक किया गया।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने के वादे के साथ 'रन फॉर यूनिटी' की शुरुआत हुई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ के साथ भाग लिया।
***
एमजी/एआर/आरपी/आईपीएस/ओपी