सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वच्छता संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विशेष अभियान 3.0 की प्रगति सुचारु रूप से हो रही है

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2023 4:50PM by PIB Delhi

सूचना और प्रसारण मंत्रालय और देश के विभिन्न भागों में स्थित इसके अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों में विशेष अभियान 3.0 सुचारु रूप से प्रगति कर रहा है। अब तक 366 आउटडोर अभियान चलाए गए हैं और 592 स्थानों को स्वच्छ किया गया है। 5095 किलोग्राम स्क्रैप का निपटान किया गया है। 13541 कागजी फाइलों की समीक्षा की गई है, 941 ई-फाइलों को बंद करने के लिए चिन्हित किया है, अन्य गतिविधियों समेत सांसदों के 13 लंबित संदर्भों को निपटाया गया है। अभियान की अवधि के दौरान लंबित शिकायतों और अपीलों के निपटान के लक्ष्य को पहले ही हासिल किया जा चुका है।

मंत्रालय इस अभियान में किए गए प्रयासों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहा है। स्वच्छता के संदेश को फैलाने और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अन्य माध्यमों सहित मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अभियान के दूसरे सप्ताह तक 300 से अधिक ट्वीट पोस्ट/री-पोस्ट कर चुका हैं।

साफ किए गए स्थलों के चित्र (पहले और बाद में) और सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट नीचे दी गई हैं: –

पहले

बाद में

 

 

 

***

एमजी/एमएस/एआर/आरपी/एसके/एनजे/डीके


(रिलीज़ आईडी: 1969142) आगंतुक पटल : 289
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Manipuri , Punjabi , Telugu