रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा विभाग के विशेष अभियान 3.0 का तीसरा सप्ताह


सीमा सड़क संगठन वेस्ट टू वेल्थ और 'सेव अर्थ' पहल के तहत स्टील व प्लास्टिक अपशिष्ट का उपयोग करके सड़क का निर्माण करता है

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2023 4:23PM by PIB Delhi

रक्षा विभाग स्वच्छता अभियान के साथ विशेष अभियान 3.0 के कार्यान्वयन चरण (02-31 अक्टूबर, 2023) के तीसरे सप्ताह में है। मौजूदा अभियान के दौरान अपनाई गई सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के हिस्से के रूप में, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने स्टील विनिर्माण के अपशिष्ट उप-उत्पाद, स्टील स्लैग का उपयोग करके एक सड़क का निर्माण किया है। वेस्ट टू वेल्थ पहल के हिस्से के रूप में अरुणाचल प्रदेश में एक किलोमीटर लंबी जोराम-कोलोरियांग सड़क का निर्माण 1200 मीट्रिक टन स्टील स्लैग का उपयोग करके किया गया है।

"सेव अर्थ" के आह्वान पर, बीआरओ ने लद्दाख में सांकू के ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्लास्टिक अपशिष्ट का उपयोग करके सड़क बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी पहल की है। इस पहल से  सड़कें अधिक टिकाऊ, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बन जाती है।

***

एमजी/एमएस/एआर/आरपी/एसके/एनजे/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1969111) आगंतुक पटल : 273
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu