सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विश्व दृष्टि दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 11 OCT 2023 1:19PM by PIB Delhi

विश्व दृष्टि दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है, यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य अंधापन और दृष्टि बाधिता की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इस वर्ष यह 12 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस है जिसका विषय है- काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें। इस विश्व दृष्टि दिवस पर हमारा ध्यान कार्यस्थल पर लोगों को उनकी दृष्टि की सुरक्षा के महत्व को समझने में मदद करने और उद्योग समूहों के मालिकों से श्रमिकों के नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान करने पर है।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) देश के दिव्यांग व्यक्तियों के सभी विकास एजेंडे की देखभाल करने वाला नोडल विभाग है। जनता के बीच दृष्टि बाधिता के बारे में जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से विभाग देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके इससे जुड़े संस्थानों के माध्यम से 12 अक्टूबर 2023 को विश्व दृष्टि दिवस मना रहा है।

***

एमजी/एमएस/एआरएम/आरपी/केपी/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 1966581) आगंतुक पटल : 2993
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Tamil , Telugu