रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भारत के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए दो यूरोपीय देशों इटली और फ्रांस का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2023 11:06AM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 09 से 12 अक्टूबर, 2023 तक इटली और फ्रांस का दौरा करेंगे। अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दौरान, रक्षामंत्री रोम में इटली के रक्षामंत्री श्री गुइडो क्रिसेटो से मुलाकात करेंगे। मार्च 2023 में इटली के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच संबंधों को रणनीतिक भागीदारी तक बढ़ाया गया था।

यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण के दौरान, श्री राजनाथ सिंह पेरिस में अपने समकक्ष, फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्री श्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता में सम्मिलित होंगे। भारत और फ्रांस ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया था। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण औद्योगिक सहयोग सहित सशक्त और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं।

रोम और पेरिस में, रक्षामंत्री औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों पर चर्चा करने के लिए रक्षा उद्योग के सीईओ और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

****

एमजी/एमएस/एएम/एस/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1965699) आगंतुक पटल : 552
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu