सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि (सीआईआरएफ) के तहत हिमाचल प्रदेश के ऊना और कांगड़ा क्षेत्र के लिए 154.25 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 06 OCT 2023 4:34PM by National

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा है कि देश में सुगम यातायात के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना मोदी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआईआरएफ) के तहत हिमाचल प्रदेश के ऊना और कांगड़ा क्षेत्र के लिए 154.25 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है।

श्री गडकरी ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहा है और इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा और केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के साथ हिमाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे के लिए नई मंजूरियों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री महोदय ने कहा कि इस मंजूरी के तहत 50.60 करोड़ रुपये की लागत से स्वान नदी पर और ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से पोंग बांध का निर्माण किया जाएगा।

******

एमजी/एमएस/आरपी/एकेपी/एसके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 1965054) आगंतुक पटल : 409
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu