वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

लेखा महानियंत्रक ने आईएनए, नई दिल्ली में ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम का संचालन किया

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2023 6:51PM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत व्यय विभाग के लेखा महानियंत्रक (सीजीए) कार्यालय ने आज नई दिल्ली में आईएनए के पास विकास भवन के सामने केंद्रीय विद्यालय के पार्किंग स्थल पर “स्वच्छता के लिए श्रमदान” कार्यक्रम का संचालन किया।

IMG_256

लेखा महानियंत्रक श्री एस. एस. दुबे ने इस सफाई अभियान का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद पार्किंग की जगह विशेष रूप से चुनी गई थी। लेखा महानियंत्रक कार्यालय के 50 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक घंटे से अधिक समय तक श्रमदान किया। इस दौरान 50 बैग से अधिक कूड़ा एकत्र कर कूड़ा डंपिंग क्षेत्र तक पहुंचाया गया।

इसके बाद, आईएनए के पास ब्लॉक ई, जीपीओ कॉम्प्लेक्स स्थित लेखा महानियंत्रक कार्यालय में भी सफाई की गई और श्री एस.एस. दुबे द्वारा पौधारोपण किया गया।

*****

एमजी/एमएस/एनके/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1962909) आगंतुक पटल : 223
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu